चर्चित अभिनेत्री हिना खान के लिए यह साल काफी मुश्किलों भरा रहा है। इस साल उन्हें तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। अभिनेत्री का इलाज चल रहा है। उतार-चढ़ाव से भरे इस मुश्किल वक्त में भी हिना खान सकारात्मक रवैया अपनाए हुए हैं। उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बिखरी रहती है। उन्हें देखकर उनकी पीड़ा का अंदाजा लगाना मुश्किल है। मगर, हाल ही में खुद हिना अपने ट्रॉमा के बारे में बात करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने यह खुलासा भी किया कि साल 2024 से उन्होंने क्या सीखा?