फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' के टाइटल ट्रैक को लेकर दिलजीत-कार्तिक ने दी ये प्रतिक्रिया, फैंस हो गए खुश

Thu, 17 Oct 2024 02:42 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन- दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan/diljitdosanjh
'भूल भुलैया 3' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हाल में ही फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस गाने के लिए वैश्विक संगीत आइकन पिटबुल, लोकप्रिय पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ और कार्तिक आर्यन ने हाथ मिलाया है। निर्माताओं द्वारा गाने को रिलीज करते ही दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे साझा किया है, जिस पर कार्तिक आर्यन ने भी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन

2 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
बुधवार को दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस गाने की एक झलक साझा की। इसे साझा करते हुए दिलजीत ने लिखा, "चक देओ मुंडेयो।" इसके साथ ही उन्होंने इसमें भूल भुलैया 3 के मुख्य अभिनेता कार्तिक आर्यन, पिटबुल, नीरज श्रीधर और तनिष्क बागची को भी टैग किया। 
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
दिलजीत की इंस्टाग्राम स्टोरी पर कार्तिक आर्यन ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पंजाबी गायक सह अभिनेता की इंस्टाग्राम स्टोरी को फिर से साझा करते हुए प्यार से पाजी लिखा। बता दें कि भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक के लिए पिटबुल-दिलजीत दोसांझ और नीरज श्रीधर ने भी साथ काम किया है। वहीं, कार्तिक आर्यन इस म्यूजिक वीडियो में शानदार डांसिंग मूव्स का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
BB 18: चाहत पांडे पर चुम का अटैक, हाथापाई तक पहुंची बात

4 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
'भूल भुलैया 3' को लेकर ये अफवाह तेजी से फैल रही है कि फिल्म के लिए दो क्लाइमैक्स शूट किए गए हैं। इस पर पिंकविला से बातचीत के दौरान कार्तिक आर्यन ने भी प्रकाश डाला था। अभिनेता ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, "हां, दो क्लाइमेक्स फिल्माए गए थे, इसलिए कुछ भ्रम है। वास्तव में, जब स्क्रिप्ट भेजी गई थी, तो कुछ प्रमुख लोगों को छोड़कर किसी के पास स्क्रिप्ट के अंतिम 15 पृष्ठ नहीं थे।" इसके अलावा भी कार्तिक ने हाल में ही फिल्म में कियारा आडवाणी के कैमियो की अनजाने में ही जानकारी दे दी थी। 
Anupamaa: रूपाली गांगुली के कारण कलाकारों ने छोड़ा 'अनुपमा' शो? अफवाहों पर रुशद राणा ने लगाया विराम, बताया सच
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें अनीस बज्मी निर्देशित इस आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म की, तो इस फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, विजय राज आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में इस बार साल 2007 में रिलीज हुई भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की पहली किस्त की मंजुलिका यानी विद्या बालन भी नजर आने वाली हैं। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है, जो बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन से भिड़ने वाली है। 
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का रिलीज से पहले बना धांसू रिकॉर्ड, डिजिटल राइट्स बेंच कर कमाए 900 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें