फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: हाथी-घोड़ों के साथ दिलजीत का हुआ गुलाबी शहर में राजसी स्वागत, साझा की झलकियां

Sun, 03 Nov 2024 06:45 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर जयपुर में हुए उनके भव्य स्वागत की झलकियां साझा की हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि घोड़े-हाथियों के साथ उनका स्वागत किया गया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ का राजस्थान में भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, राजस्थान
दिलजीत दोसांझ अपने ‘दिल-लुमिनाती टूर 2024’ के भारत दौरे पर हैं। हाल ही में दिल्ली में अपनी प्रस्तुति देने के बाद अब वह जयपुर पहुंच चुके हैं। रविवार को वह ‘पिंक सिटी’ में प्रदर्शन करेंगे। गायक और अभिनेता के जयपुर पहुंचने पर उनका राजसी और भव्य स्वागत हुआ। दिलजीत ने अपने स्वागत की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा की। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दिलजीद दोसांझ का जयपुर में स्वागत - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

दिलजीत का हुआ राजसी स्वागत
गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का गुलाबी शहर जयपुर में भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत में घोड़े हाथी की सवारी और राजसी भोजन का आयोजन किया गया। वीडियो में दिलजीत को बग्गी की सवारी करते हुए देखा जा सकता है।
Christmas 2024: हर त्योहार की तरह क्रिसमस का भी बेसब्री से करते हैं इंतजार, अनन्या-कियारा-प्रियंका भी शामिल

 
विज्ञापन

3 of 5
दिलजीद दोसांझ का जयपुर में स्वागत - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
राजकुमारी दीया कुमारी ने किया सत्कार
बग्गी में सवार होकर पहुंचे दिलजीत का स्वागत राजकुमारी दीया कुमारी ने किया। इस दौरान वह राजसी ठाठ का आनंद उठाते हुए नजर आएं। उन्होंने सभी का सत्कार स्वीकार किया। अपने भव्य स्वागत की झलकियां साझा करते हुए पंजाबी गायक ने सोशल मीडिया पर लिखा, “खूबसूरत गुलाबी शहर जयपुर, राजस्थान। यह खूबसूरत अनुभव था। धन्यवाद!” अपने जयपुर दौरे के दौरान उन्होंने वहां के सांस्कृतिक धरोहरों का भी आनंद उठाया।

4 of 5
दिलजीद दोसांझ का जयपुर में स्वागत - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
जयपुर वालों को दिया न्योता
अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के कैप्शन में जयपुर वालों को उनके कॉन्सर्ट में आने के लिए न्योता भी दिया। उन्होंने लिखा, “दाल बाटी चूरमा खा के आना, भांगड़ा होने वाला है आज शाम को।”

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलजीद दोसांझ का जयपुर में स्वागत - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
दिल-लुमिनाती टूर 2024
कुछ दिनों पहले ही दिलजीत ने दिल्ली में शो किया था। उनका यह शो काफी सफल रहा था। उनकी बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता और हालिया शो की सफलता के बाद इस टूर में जयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, गुवाहाटी, पुणे, इंदौर, बेंगलुरु, कोलकाता, लखनऊ, हैदराबाद और अहमदाबाद को शामिल किया गया है।
Kriti Sanon: कथित बॉयफ्रेंड के साथ पहली बार दिखीं कृति सेनन, मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुए दोनों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें