फिल्म निर्माताओं ने दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे की बायोपिक के सीक्वल 'धर्मवीर 2' का आज पोस्ट लॉन्च किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बॉबी देओल के अलावा कई दिग्गज मौजूद थे।
विज्ञापन
1 of 5
सीएम एकनाथ शिंदे, अशोक सराफ, बॉबी देओल, सचिन पिलगांवकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता-निर्देशक प्रवीण तरडे की दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे पर बनी बायोपिक ने बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की और आलोचकों से भी प्रशंसा हासिल की। अब इसका सीक्वल 'धर्मवीर 2' 9 अगस्त को रिलीज होगा। फिल्म निर्माताओं ने दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे की बायोपिक के सीक्वल 'धर्मवीर 2' का आज पोस्ट लॉन्च किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बॉबी देओल नजर आए। उनके अलावा सचिन पिलगांवकर और अशोक सराफ भी पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 5
बॉबी देओल, एकनाथ शिंदे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉबी देओल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और फिल्म 'धर्मवीर 2' के कलाकारों और बाकी सदस्यों के साथ फिल्म का पोस्टर जारी किया। इस दौरान बॉबी ने फिल्म को लेकर कई दिलचस्प बातें कीं। बॉबी ने कहा, '' फिल्म में अभिनेता की तारीफ की, साथ ही उन्होंने शुभकामनाएं दी। मैंने फिल्म देखी नहीं है, लेकिन मैं इतना कहूंगा कि खुशी होती है जब किसी अच्छे इंसान के ऊपर फिल्म बन रही है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं यहां आया। साथ ही बॉबी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सरकार में उनके दो साल सफल वर्षों के लिए बधाई दी।' कार्यक्रम में सीएम ने अभिनेता को प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
3 of 5
सीएम शिंदे, सचिन पिलगांवकर, अशोक सराफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान सचिन पिलगांवकर और अशोक सराफ ने भी शिरकत की और फिल्म को लेकर तारीफ की। कार्यक्रम में सीएम शिंदे ने दोनों अभिनेताओं को पटका पहनाकर और भगवान की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। मौके इस कार्यक्रम में सचिन पिलगांवकर अभिनेता बॉबी देओल से गर्मजोशी से मुलाकात करते दिखे। दोनों अभिनेता पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान एक-दूसरे के गले मिले।
4 of 5
बॉबी देओल और सीएम शिंदे ने लॉन्च किया पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'धर्मवीर' की सफलता के बाद निर्माताओं ने 'धर्मवीर 2' का निर्माण करने का फैसला लिया था। सीक्वल का उद्देश्य दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे के जीवन और विरासत की गहराई को दिखाना है। पोस्टर लॉन्च के असर पर फिल्म के कलाकार प्रसाद ओक और क्षितीश भी उपस्थित रहे। फिल्म निर्माताओं से लेकर इस समारोह में साहिल मोशन आर्ट्स के मंगेश देसाई और जी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी उमेश बंसल शामिल थे।
अशोक सराफ, सचिन पिलगांवकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रवीण तरडे द्वारा निर्देशित मूल फिल्म एक व्यावसायिक हिट रही और आनंद दिघे के जीवन पर आधारिक फिल्म को लेकर सकारात्मक समीक्षा मिली। बता दें कि फिल्म 'धर्मवीर 2' 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। बात करें अशोक सराफ की तो वे मराठी सिनेमा के चर्चित अभिनेता हैं, जिन्होंने कई हिंदी सीरीयल में भी काम किया है। हास्य अभिनेता के रूप में उन्होंने अच्छी पहचान बनाई है।