फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush: धनुष को आखिर समझ आ ही गई फिल्म निर्माताओं की ताकत, सूद समेत लौटाएंगे इस फिल्म का साइनिंग अमाउंट

Thu, 12 Sep 2024 11:39 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
धनुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये सब कोरोना संक्रमण काल के समय से शुरू हुआ। थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत के दामाद धनुष ने अपनी लोकप्रियता की हनक बनाई और अपनी फिल्में निर्माताओं की तय मियाद से पहले ही सिनेमाघरों से ओटीटी तक पहुंचानी शुरू कर दीं। इसके बाद उन्होंने सीधे ओटीटी के लिए भी फिल्में बनाईं और मामला इतना बिगड़ गया कि फिल्म वितरकों ने उनकी फिल्मों को सिनेमाघरों में दिखाना ही बंद कर दिया। अब जबकि धनुष के सिर से रजनीकांत का हाथ हट चुका है तो धनुष को भी निर्माताओं की ताकत का अंदाजा होने लगा है।
विज्ञापन

2 of 6
धनुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हुआ यूं कि धनुष ने कम से कम दो फिल्म निर्माताओं को लंबे अरसे से लटका कर रखा है। दोनों फिल्मों के लिए वह मोटी साइनिंग अमाउंट रकम ले चुके थे लेकिन न तो वह इनकी शूटिंग के लिए डेट्स दे रहे थे और न ही कोई स्पष्ट जवाब ही दे रहे थे। निर्माताओं ने इसकी शिकायत तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल से की और अनुशासन तोड़ने को ही अपना स्टारडम मानते रहे धनुष को इस बार सीधी सीधी चेतावनी जारी कर दी गई।
विज्ञापन

3 of 6
धनुष-मारी सेल्वराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल का नोटिस मिलते ही धनुष ने अपनी आदतें सुधारने का फैसला कर लिया है। उनके करीबियों ने भी उन्हें इस मामले में यही सलाह दी है कि स्थानीय निर्माताओं से पंगा लेना ठीक नहीं है क्योंकि हॉलीवुड में जमने का धनुष का प्रयोग सफल हो नहीं पाया है। जिन फिल्मों को लेकर धनुष के खिलाफ काउंसिल में शिकायत पहुंची, उनका निर्माण थेनांदल फिल्म्स और फाइव स्टार क्रिएशन्स नामक प्रोडक्शन हाउस कर रहे हैं।

4 of 6
कुबेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन दोनों प्रोडक्शन कंपनियों की शिकायत पर तमिल प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने सख्ती दिखाई और ये फैसला किया कि आगे से धनुष के साथ कोई भी नई फिल्म शुरू करने से पहले तमिल निर्माताओं को काउंसिल से अनुमति लेनी होगी। बस इस आदेश के बाहर आते ही धनुष ने तुरंत घुटने टेक दिए हैं। जानकारी के मुताबिक धनुष की थेनांदल फिल्म्स और फाइव स्टार क्रिएशन्स नामक प्रोडक्शन हाउस के मालिकों से बात हो चुकी है।
विज्ञापन

5 of 6
धनुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काउंसिल की पहल पर थेनांदल फिल्म्स, फाइव स्टार क्रिएशन्स नामक प्रोडक्शन हाउस और  धनुष के बीच मामले को सुलझाने पर सहमति बन चुकी है। जानकारी के मुताबिक, धनु, ने थेनांदल फिल्म्स की फिल्म में काम करने की बात मान ली है। फिल्म के लिए निर्देशक का नाम फाइनल होते ही इसका एलान कर दिया जाएगा। हालांकि, फाइव स्टार क्रिएशन्स नामक प्रोडक्शन हाउस की फिल्म वह अब नहीं करेंगे और इस कंपनी से मिली साइनिंग अमाउंट की रकम वह ब्याज समेत वापस कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
धनुष के इस फैसले के बाद अब तमिल सिनेमा में उनके नाम और काम लेकर चल रही बाधाएं दूर हो चुकी बताई जाती हैं। वह इन दिनों शेखर कमुला की फिल्म 'कुबेर’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में नागार्जुन भी एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी एक फिल्म हिंदी सिनेमा में भी बन रही है जिसके निर्देशक आनंद एल राय हैं। आनंद की फिल्म 'रांझणा’ से ही धनुष ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें