साल 2024 की शुरुआत में मकर संक्रांति के मौके पर धनुष की एक्शन-थ्रिलर 'कैप्टन मिलर' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। 'गुंटूर कारम' और 'हनुमान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर कैप्टन मिलर की कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मेकर्स के उम्मीद मुताबिक कारोबार नहीं किया। लेकिन, फिल्म को खूब सराहा गया। वहीं, धनुष के हिंदी पट्टी फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म ने फिल्म के हिंदी ओटीटी रिलीज की घोषणा कर दी है। चलिए आपको बताते हैं कि आप कब और किस प्लेटफार्म पर इस फिल्म को देख सकते हैं।