फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devoleena: देवोलीना के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, पति शाहनवाज शेख के साथ पोस्ट साझा कर किया प्रेग्नेंसी का एलान

Thu, 15 Aug 2024 07:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक भावुक पोस्ट के साथ अपनी गर्भावस्था की घोषणा की। उन्होंने अपने पति शाहनवाज शेख के साथ प्यारी तस्वीरें भी साझा कीं। 
विज्ञापन
देवोलीना भट्टाचार्जी-शाहनवाज शेख - फोटो : इंस्टाग्राम: @Devoleena
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'साथ निभाना साथिया' फेम टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी अपने पति शाहनवाज शेख के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। जल्द ही अभिनेत्री के घर भी किलकारी गूंजने वाली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। आज 15 अगस्त को पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गर्भावस्था की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने अपने पंचामृत समारोह की कई तस्वीरें भी साझा कीं।

विज्ञापन
Trending Videos

परिवार के साथ दिखीं देवोलीना
तस्वीरों में अभिनेत्री हरे रंग की साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहने हुए दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वह अपने पति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वह मुस्कुरा रही हैं और उन्होंने अपनी गोद में एक बच्चे की ओनसी रखी हुई है, जिस पर लिखा है, 'अब आप पूछना बंद कर सकते हैं।' कुछ तस्वीरों में देवोलीना अपने ससुराल वालों और पारिवारिक मित्रों के साथ भी नजर आईं।

सितारों ने दी कपल को बधाई
देवोलीना ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'पवित्र पंचामृत अनुष्ठान के साथ मातृत्व की दिव्य यात्रा का जश्न मना रही हूं, जहां परंपरा और प्रेम का मिश्रण मां और उसके अजन्मे बच्चे को जीवन के इस खूबसूरत अध्याय के दौरान स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशी का आशीर्वाद देता है।' यह खुशखबरी साझा करने के तुरंत बाद किश्वर मर्चेंट, राजीव अदातिया सहित कई हस्तियों ने कपल को बधाई दी।

Stree 2 Collection Day 1: पहले दिन ही अर्धशतक लगा आगे पहुंची 'स्त्री 2', ओपनिंग डे पर की छप्परफाड़ कमाई
 
विज्ञापन

पहले ही थीं प्रेग्नेंसी की अटकलें
इससे पहले, देवोलीना ने तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्हें कथित तौर पर बेबी बंप के साथ देखा गया था। हालांकि, न तो उन्होंने इसकी पुष्टि की और न ही खंडन किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए इस मुद्दे पर बात की थी और कहा था, 'बहुत से लोग मुझे मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में लंबे समय से मैसेज कर रहे हैं, इस बारे में खबरें बना रहे हैं। मुझे यकीन है कि जब भी मुझे ऐसी खबरें आप सभी के साथ साझा करने का मन करेगा, मैं खुद ऐसा करूंगी। अभी के लिए, कृपया मुझे परेशान न करें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें