फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara New Poster: 'देवरा पार्ट 1' का नया पोस्टर जारी, क्या डबल रोल में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर? फैंस उत्साहित

Tue, 27 Aug 2024 12:43 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की आगामी बहुचर्चित फिल्म 'देवरा पार्ट 1' के निर्माताओं ने रिलीज से पहले एक शानदार नया पोस्टर जारी किया है, जिसने निश्चित रूप से प्रशंसकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'देवरा पार्ट 1' - फोटो : एक्स- DevaraMovie
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की आगामी बहुचर्चित फिल्म 'देवरा पार्ट 1' के निर्माताओं ने रिलीज से पहले एक शानदार नया पोस्टर जारी किया है, जिसने निश्चित रूप से प्रशंसकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'देवरा पार्ट 1' - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जूनियर एनटीआर की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' ने एक बार फिर से सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म का नया पोस्ट जारी किया गया है, जिसमें जूनियर एनटीआर डबल रोल में दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी रिलीज से पहले, निर्माताओं ने अब एक और नया पोस्टर जारी किया है, और यह निश्चित रूप से किसी को भी उत्साहित करने के लिए काफी है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'देवरा पार्ट 1' - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
एक्स अकाउंट पर निर्माताओं ने 'देवरा: पार्ट 1' का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें जूनियर एनटीआर दो भयंकर लुक में नजर आ रहे हैं। एक क्लोजअप में अभिनेता थोड़े लंबे बालों में नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे में वे कटे हुए बालों के लुक में नजर आ रहे हैं। अभिनेता की रहस्यमयी मुस्कान और चेहरे के भावों से साफ झलक रहा है कि उनका रोल इस फिल्म में बेहद खास है।

4 of 5
फिल्म 'देवरा पार्ट 1' - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
फिल्म के इस नए पोस्टर के साथ, निर्माताओं ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने पोस्टर को 'फेसेस ऑफ फियर' के रूप में टैग किया। इसमें लिखा, "द फेसेस ऑफ फियर। एक महीने में उनका आगमन दुनिया को हिला देगा। आइए 27 सितंबर को सिनेमाघरों में इसका अनुभव करें।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'देवरा पार्ट 1' - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
पोस्टर रिलीज होते ही, RRR स्टार के बड़े पैमाने पर प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में आकर फिल्म के नए लुक पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी है। प्रशंसक यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि इस फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में नजर आएंगे। बता दें 'देवरा' में जूनियर एनटीआर के अलावा जान्हवी कपूर, सैफ अली खान, श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत और बाकी कई स्टार कलाकार नजर आएंगे। कोरटाला शिवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म होगी। 
Farhan Akhtar Wife: फरहान अख्तर ने पत्नि शिबानी को दी जन्मदिन की खास बधाई, लिखा दिल छू लेने वाला नोट


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें