फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fighter: फिल्म 'फाइटर' के इस सीन पर मचा विवाद, असम की भारतीय वायु सेना अधिकारी ने मेकर्स को भेजा कानूनी नोटिस

Tue, 06 Feb 2024 04:48 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' अपनी रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में हैं। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मेकर्स के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया। वहीं, समीक्षकों ने भी इसे सराहा है। अब इस फिल्म के एक सीन को लेकर विवाद सामने आया है। असम की एक भारतीय वायु सेना अधिकारी ने मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए। फिल्म में दोनों की जबर्दस्त केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'फाइटर' के एक सीन में दीपिका और ऋतिक के बीच एक किसिंग सीन भी फिल्माया गया है, जो असम की एक एयरफोर्स अधिकारी को नागवार गुजरी। रिपोर्ट्स की माने तो अधिकारी सौम्य दीप दास का कहना है कि वर्दी में किसिंग सीन भारतीय वायुसेना के लिए अपमानजनक है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइटर - फोटो : एक्स
रिपोर्ट्स की मुताबिक, भारतीय वायु सेना अधिकारी ने यह भी कहा कि सेना की वर्दी में ऋतिक और दीपिका के बीच किसिंग सीन वर्दी से जुड़े सम्मान और पवित्रता का अनादर है। इसलिए, उन्होंने फाइटर के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। हालांकि, मेकर्स की तरफ इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Black On OTT: ओटीटी पर ब्लैक को मिल रहे प्यार से खुश हैं रानी मुखर्जी, कहा- 'मेरे लिए बेहद ही खास है ये फिल्म'

4 of 5
फाइटर - फोटो : सोशल मिडिया
हाल ही में एक साक्षात्कार में सिद्धार्थ आनंद ने 'फाइटर' के कमजोर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर बात की। फिल्म को गणतंत्र दिवस के मौके पर वीकेंड से एक दिन पहले 25 जनवरी (गुरुवार) को रिलीज की गई थी। 'फाइटर' डायरेक्टर ने स्वीकार किया कि सप्ताह के बीच में फिल्म रिलीज करना काफी चुनौतियां पेश करता है। उन्होंने कहा कि साल 2023 मे रिलीज हुई 'पठान' की बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने उम्मीदों को बढ़ा दिया था।
Toxic: यश की 'टॉक्सिक' में विस्तारित कैमियो भूमिका निभाएंगे शाहरुख खान? इन खबरों ने किया अटकलों का बाजार गर्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, जैसे कई अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसमें दीपिका एयर ड्रैगन्स यूनिट में स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ (मिनी) की भूमिका में नजर आईं हैं। वहीं, ऋतिक ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया का किरदार निभाया है, जिन्हें उनकी यूनिट 'पैटी' के नाम से बुलाती है।
Sandeep Reddy Vanga: एनिमल के निर्देशक संदीप रेड्डी हुए नाराज, एक्ट्रेस पार्वती की सिनेमा की समझ पर उठाए सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें