Deepa Sahi Bday: शाहरुख खान के साथ इंटिमेट सीन देकर दीपा साही ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की। अभिनय के अलावा उन्होंने निर्देशन और फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाया। आइए जानते हैं दीपा साही अब क्या कर रही हैं?
आज भारतीय अभिनेत्री और निर्माता दीपा साही अपना 62 वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपा साही को शाहरुख खान की फिल्म ‘माया मेमसाब’ के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उन्होंने इंटिमेट सीन दिए थे, जो काफी सुर्खियों में रहा। हालांकि, दीपा ने कई बेहतरीन फिल्में भी की हैं। दीपा का जन्म 30 नवंबर, 1962 को उत्तराखंड के देहरादून में हुआ। वह मेरठ में पली बढ़ीं, लेकिन बाद में उनका परिवार कनाडा चला गया, हालांकि, वह भारत में ही रहीं। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद दीपा ने एनएसडी ज्वाइन कर ली। उन्हें एनएसडी के दिनों से ही अभिनय के ऑफर मिलने लगे, जिसने उन्हें अभिनय की ओर रुख करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
2 of 5
दीपा साही
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपा साही का करियर
दीपा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एनएसडी से की। अपने शुरुआती फिल्मी करियर में उन्होंने मशहूर लेखक गोविंद निहलानी के साथ काम किया और 1984 की फिल्म ‘पार्टी’ से अपनी शुरुआत की। इस फिल्म को काफी सराहना मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘अघात’ में अभिनय किया। फिल्म ‘तमस’ में उनके किरदार और अभिनय को काफी प्रशंसा मिली। Ajaz Khan Wife Arrested: एजाज खान की पत्नी के पास से ड्रग्स बरामद, फॉलन गुलीवाला हुईं गिरफ्तार
विज्ञापन
3 of 5
दीपा साही
- फोटो : इंस्टाग्राम
केतन मेहता से की शादी
दीपा शाही ने निर्देशक केतन मेहता से शादी की और उनकी कई फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने 'हीरो हीरालाल' (1988), 'माया मेमसाब' (1992) और 'ओह डार्लिंग! ये है इंडिया!' (1995) जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी प्रशंसित फिल्मों में ‘हम’ (1991), ‘त्रिनेत्र’ (1991) और ‘एक डॉक्टर की मौत’ (1991) शामिल हैं । वह आखिरी बार फिल्म ‘आर या पार’ (1998) में दिखीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय से लंबा ब्रेक लिया। उन्हें 18 साल बाद वर्ष 2018 की फिल्म ‘मांझी- द माउंटेन मैन’ में इंदिरा गांधी की भूमिका में देखा गया।
4 of 5
दीपा साही
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों का किया निर्माण
दीपा साही वर्ष 1993 में निर्माता बन गईं और उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया। अभिनेत्री ने ‘माया मेमसाब’, ‘ओ डार्लिंग ये है इंडिया’, ‘आर या पार’, ‘नियम: प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला’, ‘मंगल पांडे’, ‘रंग रसिया’, ‘मांझी - द माउंटेन मैन’ का निर्माण किया है। अभिनेत्री ने 2011 की फिल्म ‘तेरे मेरे फेरे’ से अपने निर्देशन की शुरुआत की है।