फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadpool and Wolverine: भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर जोरदार उत्साह, रिलीज से पहले बिक गए इतने टिकट

Mon, 22 Jul 2024 08:45 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर के दर्शक बेहद उत्सुक है। भारत में भी इस फिल्म को लेकर अच्छा खासा माहौल बना हुआ है। भारत में रिलीज से पहले ही इसके टिकटों की धड़ाधड़ बिक्री हो रही है, जिससे इसकी मोटी कमाई का अंदाजा लगाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
1 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर के दर्शक बेहद उत्सुक है। भारत में भी इस फिल्म को लेकर अच्छा खासा माहौल बना हुआ है। भारत में रिलीज से पहले ही इसके टिकटों की धड़ाधड़ बिक्री हो रही है, जिससे इसकी मोटी कमाई का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की भारत में प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म के रिलीज से पहले ही एक लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इन टिकटों की बिक्री से हुई कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने अब तक पांच करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय बॉक्स पर पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। अभी फिल्म के रिलीज होने में चार दिन बाकी है और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए लगता है कि जैसे-जैसे रिलीज की तारीख पास आती जाएगी वैसे-वैसे प्री-बुकिंग में तेजी आती जाएगी।  

Jasmine Bhasin: कॉर्निया डैमेज होने के बाद दर्द में थीं जैस्मिन, अली ने हर मिनट पढ़ी दुआ, दिया हेल्थ अपडेट

4 of 5
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉलीवुड फिल्मों के भारतीय बॉक्स पर प्रदर्शन की बात करें तो अभी तक केवल पांच फिल्में ही पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा छू पाई है। इनमें 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी और यह फिल्म पहले स्थान पर काबिज है। 

Lakshya Lalwani: लक्ष्य ने रणबीर कपूर को बताया शानदार कलाकार, कहा- उन्हें नहीं होती किसी से असुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : इंस्टाग्राम @marvel_india
मार्वल स्टूडियोज की इस फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन मुख्य भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे। दर्शकों को रयान रेनॉल्ड्स को एक बार फिर से वेड विल्सन और ह्यू जैकमैन को लोगन के रोल में देखने का मौका मिलेगा। इनके अलावा पॉल वर्निक, जेब वेल्स और रेट रीज भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म 26 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी।

Kusha Kapila: रोस्ट शो में शामिल होने को कुशा ने बताया नौसिखिया गलती, कहा अमानवीय और चौंकाने वाला था अहसास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें