फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadpool & Wolverine Collection: 14वें दिन भी दिखा 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का दम, अब तक इतनी कमाई कर चुकी फिल्म

Thu, 08 Aug 2024 09:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' विदेशों के साथ-साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी अपना दम दिखा रही है। 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस यह फिल्म पहले ही भारत में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म अपने दो हफ्ते पूरे कर चुकी है। इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। वहीं अब 14वें दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आज, गुरुवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
26 जुलाई को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 21 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। इसके बाद फिल्म जबर्दस्त प्रदर्शन करती रही। पहले सप्ताहांत में फिल्म ने 89.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिर फिल्म ने आठवें दिन 4.25 करोड़ रुपये, नौवें दिन 7.25 करोड़ रुपये और दसवें दिन आठ करोड़ रुपये कमाए। वहीं 11वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन

3 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, 11वें कलेक्शन के बाद फिल्म की कुल कमाई 111.83 करोड़ रुपये हो गई थी, जिसके साथ फिल्म ने टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल 7 की कमाई को पीछे छोड़ दिया था, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 110.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं अब आज फिल्म की कमाई में कल के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

4 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, 12वें दिन भी फिल्म 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बुधवार यानी 13वें फिल्म ने गिरावट के साथ 1.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आज भी फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट आई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, आज गुरुवार यानी 14वें दिन 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने 1.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो यह अब तक 117.23 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम @vancityreynolds
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। अभिनेताओं के प्रदर्शन को भारतीय दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स ने डेडपूल का किरदार निभाया है तो वहीं ह्यू जैकमैन वूल्वरिन की भूमिका में हैं। फिल्म में रेट रीज, पॉल वर्निक और जेब वेल्स भी मुख्य भूमिका में हैं। भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें