फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadpool and Wolverine: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पार किया एक अरब डॉलर की कमाई का आंकड़ा, अब 'जोकर' को पछाड़ेगी

Mon, 12 Aug 2024 08:48 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसे लेकर अच्छा माहौल बना हुआ था और रिलीज के बाद भी यह जारी रहा। फिल्म टिकट खिड़की पर लगातार नोट छाप रही है और छापते-छापते रिकॉर्ड भी बना रही है। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर एक बिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 8,393 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 4
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसे लेकर अच्छा माहौल बना हुआ था और रिलीज के बाद भी यह जारी रहा। फिल्म टिकट खिड़की पर लगातार नोट छाप रही है और छापते-छापते रिकॉर्ड भी बना रही है। शॉन लेवी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर एक बिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 8,393 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया है।

Celebs Fraud: ठगी के मामले में गिरफ्तार निर्देशक महेश पांडे, इन सितारों पर भी लग चुका है धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

2 of 4
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने कुल 1.029 बिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 8,637 करोड़ से ज्यादा) से अधिक की कमाई की है। इसमें से 4,492 करोड़ रुपये का कारोबार अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर हुआ है और 4,149 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुई है।

Shah Rukh Khan: कैसे अस्तित्व में आया शाहरुख का मशहूर सिग्नेचर पोज? किंग खान ने किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 4
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमाई के मामले में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने केवल एक बिलियन डॉलर का ही आंकड़ा नहीं छुआ है, बल्कि यह दूसरी सबसे बड़ी आर-रेटेड फिल्म भी बन गई है।  पहले पायदान पर जोकर काबिज है और जिस हिसाब से 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' कमाई कर रही है, उसे देखते हुए कहना मुश्किल नहीं है कि यह जल्द ही पहले स्थान पर पहुंचने वाली है। 

Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' के तीसरे गाने के शीर्षक से उठा पर्दा, निर्माताओं ने साझा की शूटिंग की खास झलक
विज्ञापन

4 of 4
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डिज्नी ने इस साल एक बिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई करने वाली दो फिल्में- 'इनसाइड आउट 2' और 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' रिलीज की है। अब तक कुल 55 फिल्में ऐसा कर चुकी है और इनमें से 31 तो अकेले डिज्नी की ही है और इसमें फॉक्स की भी तीन फिल्में शामिल हैं। सोनी की दो फिल्मों के साथ कुल 11 फिल्में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की है। 

Vidaamuyarchi: 'विदामुयार्ची' से रेजिना कैसेंड्रा का पहला लुक जारी, अजित-तृषा की फिल्म में निभाएंगी यह किरदार!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें