फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dakota Johnson: 'मैडम वेब' के बाद डकोटा ने सुपरहीरो फिल्मों से की तौबा, कहा- अब नहीं करूंगी ऐसी फिल्में

Wed, 06 Mar 2024 09:12 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डकोटा जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स और सोनी पिक्चर की फिल्म 'मैडम वेब' रिलीज हुई थी, जिसकी गिनती मार्वल की सबसे कमजोर फिल्मों में की गई। डकोटा जॉनसन स्टरार इस फिल्म में स्पाइडर मैन यानी पीटर पार्कर के जन्म से पहले की कहानी दिखाई गई है, लेकिन मार्वल के फैंस को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने फिल्म की आलोचना की और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नहीं चल सकी। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद 'मैडम वेब' में मुख्य किरदार निभाने वाली डकोटा जॉनसन ने सुपरहीरो फिल्मों से तौबा कर ली है। एक साक्षात्कार में डकोटा ने कहा कि वे अब सुपरहीरो स्पेस में दोबारा प्रवेश नहीं करेंगी। उन्हें उस दुनिया से अब कोई मतलब नहीं है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मैडम वेब - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षात्कार में डकोटा ने कहा कि वह इस फिल्म की सफलता को लेकर पूरी तरह निश्चिंत थीं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि आप जिस चीज के लिए हामी भरते हैं, वह फिल्म बनने के बाद पूरी तरह से अलग हो जाती है। डकोटा ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी पहली सुपरहीरो फिल्म से यह अनुभव किया। डकोटा ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि किसी भी ऐसी चीज का हिस्सा बनना सहीं नहीं है जो पहले से ही कई पार्ट में बनी हो'। 
विज्ञापन

3 of 5
मैडम वेब - फोटो : सोशल मीडिया
डकोटा ने आगे कहा कि फिल्में एक फिल्म निर्माता और कलाकारों की एक टीम द्वारा बनाई जाती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप इसे संख्यायों या फिर किसी तय विधि पर बनाए। दर्शक अब बेहद स्मार्ट हो गए हैं और मेकर्स को लगता है कि वे दर्शक को जो दिखाएंगे वे देख लेंगे। ऐसा नहीं है, दर्शक बकवास चीजों को महसूस करने में सक्षम हैं। आने वाले कुछ दिनों में भले ही फिल्में एआई से बननी शुरू हो जाएं, लेकिन दर्शक वहीं देखेंगे, जो वे देखना चाहते हैं। 

4 of 5
मैडम वेब - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि डकोटा ने कई मौके पर 'मैडम वेब' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने एक अन्य साक्षात्कार में कहा था, 'जब फिल्म बननी शुरू हुई तो मुझे बेहद अजीब महसूस हो रहा था। क्योंकि मुझे ब्लू स्क्रीन पर शूटिंग करने का अनुभव नहीं था। हालांकि, मैंने दिल से काम किया था और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया था'। 
Janhvi Kapoor: करोड़ों की दौलत की मालकिन हैं जान्हवी, बॉलीवुड के बाद अब साउथ में दिखाएंगी अभिनय का जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैडम वेब - फोटो : सोशल मीडिया
'मैडम वेब' में डकोटा ने कैसी वेब का किरदार निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 700 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म में डकोटा के अलावा सिडनी स्वीनी , इसाबेला मरसेड , ताहर रहीम , माइक एप्स , एम्मा रॉबर्ट्स और एडम स्कॉट जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 
Box Office Collection Report: आर्टिकल 370 का धमाल जारी, लापता लेडीज समेत बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें