जयदीप अहलावत, दीप्ति नवल
- फोटो : सोशल मीडिया
सपोर्टिंग अभिनेता-अभिनेत्री
अर्धांगिनी के लिए अंबरीश भट्टाचार्य, भीड़ के लिए पंकज कपूर, फरजा के लिए आदित्य रावल, जाने जां के लिए जयदीप अहलावत आदि के नाम हैं। वहीं, बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री की श्रेणी में अर्धांगिनी के लिए जया अहसान, गोल्डफिश के लिए दीप्ति नवल, जोरम के लिए स्मिता तांबे आदि के नाम दिए गए हैं।
बेस्ट राइटिंग
इसमें 12वीं फेल के लिए विधु विनोद चोपड़ा, जसकुंवर कोहली, अनुराग पाठक, आयुष सक्सेना और विकास दिव्यकीर्ति का नाम है। इसके अलावा धुइन के लिए प्रशांत राणा, आंचल मिश्रा, अनुभव प्रिय और अभिनव झा का नाम है। जोरम के लिए देवाषीष मखीजा, कूझंगल के लिए पीएस विनोथराज और 'टोराज हसबैंड' के लिए रीमा दास का नाम है।
बेस्ट डारेक्टर के लिए
12वीं फेल के लिए विधु विनोद चोपड़ा, जोरम के लिए देवाशीष मखीजा, 'कूझंगल' के लिए पी. एस. विनोथराज, थ्री ऑफ अस के लिए अविनाश अरुण और 'टोराज हसबैंड' के लिए रीमा दास का नाम है।
बेस्ट एडिटिंग के लिए
धुइन के लिए आंचल मिश्रा, अभ्रो बनर्जी को जोरम के लिए, गणेश शिवा को कूझंगल के लिए, संयुक्ता काजा को थ्री ऑफ अस के लिए और रीमा दास को 'टोराज हसबैंड' के लिए नामांकन मिला है।
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
इस कैटगरी में धुइन के लिए आनंद बंसल, पीयूष पुती को जोरम के लिए, विग्नेश कुमुलाई और चे पार्थी को कूझंगल के लिए, थेनी ईश्वर को 'नानपाकल नेरथु मयाक्कम' के लिए और अविनाश अरुण को 'थ्री ऑफ अस' के लिए नॉमिनेट किया गया है।
बेस्ट वेब सीरीज
इसमें दहाड़, फर्जी, जुबली, कोहरा, ट्रायल बाय फायर शामिल हैं।
Sini Shetty: ऐश्वर्या राय के नक्शेकदम पर चलीं सिनी शेट्टी, क्या फिर भारत में ला पाएंगी मिस वर्ल्ड का ताज?