तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। वहीं, इसके गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए। फिल्म में 'चोली के पीछे' के गाने का रीमिक्स भी है, जिसे लोगों ने पसंद भी किया। यह गाना संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ की फिल्म 'खलनायक' का है, इस मूल गाने को 'क्रू' के लिए रीक्रिएट किया गया, जिस पर मूल गाने की गायिका इला इला अरुण ने हाल ही में आपत्ति जताई थी। वहीं, अब 'क्रू' के गाने 'चोली के पीछे' के संगीत निर्देशक अक्षय रहेजा और आईपी सिंह ने भी इसी बारे में बात की है।