'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रहे थे। पिछले दिनों यूट्यूबर पर सांप के जहर के सप्लाई करने के मामले में बुरी तरह फंसे थे। अब यूट्यूबर के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। खबर आ रही है कि जम्मू-कश्मीर के कटरा में पत्रकार और उनकी टीम के बीच झड़प हो गई है, जिसमें एल्विश यादव भागते नजर आ रहे हैं।