फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chiyaan Vikram: 'कैनेडी' को लेकर अनुराग के दावे पर चियान विक्रम का पलटवार, कॉल-ईमेल का वाकई नहीं दिया था जवाब?

Mon, 22 May 2023 07:44 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुराग कश्यप ने बीते दिन दावा किया कि 'कैनेडी' के लिए उन्होंने चियान विक्रम से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। वहीं, अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए पोल खोल दी है। 
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप-चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हाल ही में खुलासा किया कि वह फिल्म 'कैनेडी' में तमिल स्टार चियान विक्रम को साइन करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने चियान से संपर्क करने की भी कोशिश की लेकिन एक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया। अनुराग के इसी दावे पर अब चियान ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही ट्वीट कर इसकी सच्चाई बताते नजर आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
चियान विक्रम ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसके जरिए एक्टर ने बताया है कि उन्होंने एक साल पहले कश्यप को फोन किया था और बताया था कि कैसे उन्हें फिल्म निर्माता से कोई मेल या संदेश नहीं मिला था। इसके अलावा चियान ने अनुराग कश्यप को आगे के लिए शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन

3 of 5
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
चियान विक्रम ने अनुराग कश्यप के नाम एक नोट लिखा है, जिसके मुताबिक, 'प्रिय अनुराग, सोशल मीडिया के दोस्तों और शुभचिंतकों की खातिर मेरी और आपकी एक साल पुरानी बातचीत को दोहरा रहा हूं। मैंने एक एक्टर से सुना कि आप मुझसे एक फिल्म के लिए संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, और आपको लगा कि मैं जवाब नहीं दे रहा हूं। तब मैंने फौरन आपको फोन किया।'

Salman Khan: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दिखेगा भाईजान का दबंग अंदाज, इस वेब सीरीज में नजर आएंगे अभिनेता

4 of 5
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
चियान विक्रम ने आगे जोड़ा, 'मैंने आपको बताया कि मुझे आपका कोई मेल या मैसेज नहीं मिला, क्योंकि जिस ई-मेल आईडी पर आपने मुझे कॉन्टैक्ट किया था, वो अब एक्टिव नहीं है, और मेरा फोन नंबर भी उसके दो साल पहले बदल चुका था। जैसा कि मैंने फोन कॉल पर आपको कहा था, मैं आपकी फिल्म कैनेडी के लिए बहुत उत्साहित हूं। उससे भी ज्यादा एक्साइटेड इस बात के लिए हूं कि वो फिल्म मेरे नाम से जुड़ी हुई है। आपको आगे के लिए शुभकानाएं, ढेर सारा प्यार, चियान विक्रम उर्फ कैनेडी।'

Suhana Khan B'day: शाहरुख खान ने सुहाना के जन्मदिन पर पोस्ट किया ऐसा वीडियो, देखते ही छूट पड़ी बेटी की हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैनेडी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोन और राहुल भट्ट स्टारर फिल्म 'कैनेडी' को 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023' के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन के तहत प्रदर्शित किया जाएगा। अनुराग कश्यप ने हाल ही में खुलासा किया कि वह इसमें राहुल भट्ट के बजाए चियान विक्रम को कास्ट करना चाहते थे। फिल्ममेकर ने चियान को ध्यान में रखकर ही यह स्क्रिप्ट लिखी थी। हालांकि, चियान ने उनके कॉल-मैसेज का जवाब नहीं दिया, जिसकी वजह से उन्होंने राहुल भट्ट को इस किरदार के लिए चुना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें