फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

STR48: सिलंबरासन ने 'STR48' फिल्म के लिए देशसिंह पेरियासामी से मिलाया हाथ, कमल हासन के साथ साझा की तस्वीर

Mon, 22 May 2023 11:21 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिलंबरासन टीआर - फोटो : सोशल मीडिया

 साउथ अभिनेता सिलंबरासन टीआर अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। साउथ फिल्मों में अभिनेता का सिक्का चलता है। साउथ सिनेमा में अपना तगड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाले सिलम्बरासन टीआर ने अपनी अगली फिल्म के लिए निर्देशक  देशसिंह पेरियासामी  के साथ हाथ मिलाया है। इस खबर के बाद उनके फैंस खुशी से झूम रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

2 of 5
सिलंबरासन टीआर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि साउथ अभिनेता सिलंबरासन टीआर जिस फिल्म को करने जा रहे हैं, उसे  कमल हासन अपने बैनर राज कमल फिल्म्स के तहत इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक  देशसिंह पेरियासामी को दुलारे सलमान स्टारर कन्नुमकन्नुम कोलायैदिथल के लिए जाना जाता है। इस प्रोजेक्ट को लेकर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन

3 of 5
सिलंबरासन टीआर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि फिल्म के निर्माताओं ने ट्विटर पर कमल हासन और निर्देशक देश सिंह के साथ सिम्बु की कुछ तस्वीरें साझा की हैं । तस्वीरों में पाथु थाला काले रंग की शर्ट और क्रीम ट्राउजर में लंबे हेयरस्टाइल के साथ नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो अभिनेता फिल्म के लिए अपने लुक्स को लेकर कुछ एक्सेपेरिमेंट कर रहे हैं। 

Citadel: सिटाडेल में वरुण संग इंटीमेट सीन करने के लिए तैयार हो गईं सामंथा, केमिस्ट्री स्क्रीन पर लगाएगी आग?

4 of 5
सिलंबरासन टीआर - फोटो : सोशल मीडिया

खबर आ रही है कि पाथु थाला ने अपनी आगामी फिल्म के लिए थाईलैंड में मार्शल आर्ट सीखा है और लंदन में ट्रेड प्रशिक्षण ले रहे हैं। फिल्म के नाम की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिलहाल के लिए फिल्म का नाम ‘STR48’ रखा गया है और खबर है कि फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। इस फिल्म के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Sara-Vicky Kaushal: 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में जुटे सारा-विक्की, राजस्थान के इस परिवार से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिलंबरासन टीआर - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  ‘STR48’ को भारी बजट पर बनाया जा रहा है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, यह सेट अप के समय की एक आउट-एंड-आउट एक्शन फिल्म है और निर्देशक देश सिंह पेरियासामी इसे अब तक की सबसे बड़ी एसटीआर फिल्म के रूप में पेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म का अनुमानित बजट लगभग 100 करोड़ रुपये होगा, जिससे एसटीआर के करियर की सबसे महंगी फिल्म बनकर उभरेगी। इसमें एसटीआर दोहरी भूमिका में है और दोनों पात्रों की अपनी अलग पहचान है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें