चारु और राजीव
- फोटो : social media
चारू ने बताया कि वह तलाक खुद के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेटी जियाना के लिए ले रही हैं, ताकि जियाना का भविष्य अच्छा हो। उन्होंने यह बड़ा फैसला किसी भी तरह की जल्दबाजी या भावनात्मक स्थिति में नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि मैंने जो निर्णय लिया है, उससे में भली-भांति वाकिफ हूं। चारू ने यह भी कहा कि मेरा यह फैसला बहुत लोगों को पसंद नही आया, लेकिन अपनी भलाई के लिए हमें इस तरह के फैसले लेने ही पड़ते हैं ।