फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shruti Haasan: नागा चैतन्य के प्यार में थीं श्रुति हासन, इस बात पर अलग हुईं दोनों की राहें

Sat, 28 Jan 2023 06:59 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रुति हासन - फोटो : social media

साउथ इंडस्ट्री के खलनायक कमल हासन की बेटी और साउथ सिनेमा की टॉप अभिनेत्री श्रुति हासन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। श्रुति उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में अच्छा नाम कमाया है। फिल्मी दुनिया में अक्सर सितारों के अफेयर्स की चर्चा होती रहती है। ऐसा ही श्रुति हासन के साथ भी हुआ था। श्रुति का नाम कभी रणबीर कपूर के साथ तो कभी सामंथा रुथ प्रभु के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के साथ जुड़ा। हालांकि, यह खबरें मात्र अफवाहों की श्रेणी में ही आईं और इनकी कोई पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन

2 of 4
श्रुति हासन - फोटो : social media

श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 में हुआ था। श्रुति हासन ने टॉलीवुड में अपने अभिनय कला से अपनी अलग जगह बनाने के बाद बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। श्रुति हासन ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गब्बर इज बैक’, और  जॉन अब्राहम के साथ ‘वेलकम बैक’ जैसी फिल्मों में काम किया। श्रुति हासन अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। एक समय ऐसा भी था, जब श्रुति सामंथा के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य से शादी करना चाहती थीं।

विज्ञापन

3 of 4
श्रुति और नागा - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुति और नागा के प्यार का यह किस्सा उस समय का है, जब नागा और सामंथा की शादी नहीं हुई थी। खबरों के मुताबिक, साल 2013 में श्रुति और नागा एक-दूसरे के प्यार में थे और इनकी शादी तक को लेकर अफवाहें उठने लगी थीं। दोनों के रिश्तों की अफवाहों को हवा तब लगी, जब साल 2013 में एक अवॉर्ड शो के दौरान श्रुति और नागा चैतन्य के बीच नजदीकियां देखी गईं। कहा जाता है कि दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही दोनों की राहें जुदा हो गई थीं।

विज्ञापन

4 of 4
श्रुति और नागा - फोटो : social media

श्रुति और नागा के अलग होने के पीछे की कहानी हैरान करने वाली है। खबरों की मानें तो श्रुति हासन, नागा और अक्षरा एक बार किसी फंक्शन में साथ गए थे। इस फंक्शन में श्रुति को परफॉर्म करना था और उनकी बहन अक्षरा को कहीं जाना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुति ने नागा को अक्षरा को ड्रॉप करने को कहा था, लेकिन वक्त नहीं होने की वजह से नागा ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद से दोनों के बातचीत भी बंद हो गई थी। हालांकि, इस घटना के बाद 2016 में 'प्रेमम' में श्रुति और नागा ने साथ काम किया था। साल 2017 में नागा चैतन्य ने सामंथा के साथ शादी रचा ली और श्रुति अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें