वामिका गब्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, ये तकनीक सिनेमा की भाषा में फोर्थ वॉल ब्रेक करना कहलाती है। किसी भी फिल्म को देखते समय फ्रेम की लंबाई, चौड़ाई और गहराई दिखती है। अगर इसे बॉक्स या क्यूब के रूप में समझें तो दर्शक इसकी चौथी दीवार बनाते हैं। कोई किरदार जब फिल्म में काम करते करते दर्शकों से मुखातिब होकर कुछ कहता है तो सिनेमा की भाषा में इसे फोर्थ वॉल ब्रेक करना कहते हैं। वामिका कहती हैं, 'मैंने 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' में ऐसा ही किया है। उम्मीद करती हूं कि इस शो का दूसरा सीजन जल्द शुरू हो और मुझे ऐसा करने का मौका फिर से मिले।'