फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: अभिनय डेब्यू से पहले म्यूजिक वीडियो से छाए ये सितारे, गाने और डांस पर फैंस को भी थिरकने पर किया मजबूर

Thu, 01 Aug 2024 06:15 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम: @balanvidya, @shahidkapoor, @deepikapadukone
मनोरंजन जगत में ऐसे कई स्टार्स हैं, जो अपनी मेहनत और लगन के दम पर इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। आज ये सितारे अपनी जबर्दस्त एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनकी एक झलक पाने को इनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ये सितारे म्यूजिक वीडियो से अपनी पहचाना बाना चुके हैं। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में…
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण
शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की गिनती आज इंडस्ट्री के टॉप एक्ट्रेसेस में होती हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत हिमेश रेशमिया के गाने नाम तेरा तेरा से की थी। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस आखरी बार शाहरुख खान की फिल्म पठान में नजर आई थीं।
विज्ञापन

3 of 6
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम @balanvidya
विद्या बालन
एक्ट्रेस विद्या बालन ने फिल्म नीयत से चार साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। उनकी यह फिल्म सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। नीयत को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से सबको दीवाना बना लेने वाली विद्या ने अपनी करियर की शुरुआत कभी आना तू मेरी गली से की थी।

4 of 6
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
शाहिद कपूर
अभिनेता शाहिद कपूर भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। एक्टर विवाह, कबीर सिंह, जब वी मेट, जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। शाहिद आंखों में तेरा चेहरा गाने से काफी पॉपुलर हुए थे।
विज्ञापन

5 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
उर्वशी रौतेला
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्मों में आने से पहले हनी सिंह के गाने लव डोज में नजर आ चुकी हैं। इस म्यूजिक वीडियो में उन्हें काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा
इस लिस्ट में बी टाउन की देशी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। जी हां, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस फिल्मों में आने से पहले दलेर मेहंदी के म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें