फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: करोड़ों का घर करीबियों को तोहफे में दे चुके हैं ये सितारे, प्रशंसक भी हुए इनकी दिलदारी के कायल

Sat, 06 Jul 2024 05:32 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सेलेब्स फिल्मों के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उनका निजी जिंदगी का हर एक इवेंट सुर्खियां बटोर लेता है। फिल्मों समेत साइड बिजनेस और विज्ञापनों से सेलेब्स करोड़ों कमाते हैं। करोड़ों कमाने वाले सेलेब्स दिलदारी दिखाने में भी पीछे नहीं हटते, वह अपने खास लोगों को महंगे तोहफे देते हैं। इंडस्ट्री में कुछ सेलेब्स तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने करोड़ों का आलीशान घर और प्रॉपर्टी ही अपने चाहते लोगों को गिफ्ट में दे दी। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिन्होंने अपने खास लोगों पर दिल खोलकर प्यार लुटाया।
विज्ञापन

2 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @ aliaabhatt
आलिया भट्ट
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का। आलिया ने अपने चहेतों पर जमकर प्यार लुटाया है। आलिया ने मुंबई में तीन आलीशान घर खरीदे था, जिसमें से एक एक्ट्रेस ने अपने लिए तो दो घर अपनी बहन शाहीन को गिफ्ट किए हैं, जिसकी कीमत 7.86 करोड़ रुपये की बताई गई है। ये दोनों घर कुल 2.086.75 स्क्वायर फीट के हैं, जबकि आलिया ने अपने लिए 37 करोड़ रुपये का मुंबई के बांद्रा में घर खरीदा था।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का। अपने सल्लू भाई तो दिलदारी के मामले में सबसे आगे रहते हैं। अपने कई खास लोगों को वह महंगा तोहफा दे चुके हैं। खासकर सलमान अपनी दोनों बहन अलवीरा और अर्पिता पर जान छिड़कते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भाईजान ने अपनी दोनों बहनों अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा खान को मुंबई में लेविस घर तोहफे में दिए थे, जिनकी कीमत 10 करोड़ रुपये बताई गई थी।

4 of 6
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत
इस लिस्ट में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत भी शामिल हैं। कंगना भी अपने परिवार के काफी करीब हैं। कंगना भी करोड़ों का घर गिफ्ट कर दिलदारी दिखा चुकी हैं। दरअसल, कंगना ने अपनी बहन रंगोली और तीन कजिन को चंडीगढ़ में एक-एक फ्लैट गिफ्ट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए कंगना ने चार करोड़ रुपये खर्चे थे।
विज्ञापन

5 of 6
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी दिलदारी दिखाने के मामले में पीछे नहीं हैं। अदाकारा शिल्पा पति राज ने दुबई के बुर्ज खलीफा में 19वीं फ्लोर पर एक फ्लैट खरीदा था, जिसे उन्होंने अपनी पत्नी को गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत 50 करोड़ बताई गई थी। इतना ही नहीं, राज कुंद्रा ने शिल्पा को इंग्लैंड में करीब 52 करोड़ का बंगला भी गिफ्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ रॉय कपूर
इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री के पति और फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर भी शामिल हैं। सिद्धार्थ रॉय विद्या पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। सिद्धार्थ ने विद्या को मुंबई के जुहू में एक आलीशान घर खरीद कर तोहफे में दिया था, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये बताई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें