वीर दास
कॉमेडियन वीर दास ने इसी साल अप्रैल में एयर इंडिया की सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि लाखों चुकाने के बाद भी उन्हें सुविधा नहीं मिली। उनका यह खराब अनुभव तब रहा, जब वे अपनी पत्नी शिवानी के साथ यात्रा कर रहे थे। कॉमेडियन ने लिखा था, पत्नी शिवानी के पैर में फ्रैंक्चर होने के कारण उन्होंने व्हीलचेयर की सर्विस बुक की थी। मगर, हवाई यात्रा के दौरान उन्हें इसकी सुविधा नहीं मिली। साथ ही फ्लाइट में उन्हें सीट भी ऐसी मिली की यात्रा का पूरा अनुभव किरकिरा हो गया। हालांकि, विमान हादसे के बाद वीर दास ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए एयर इंडिया का सपोर्ट किया है। उन्होंने त्रासदी के इस वक्त में क्रू की तारीफ करते हुए कहा कि वे जल्द एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा करेंगे।
लीजा रे ने पूछा था 'हमदर्दी कहां है?'
इसी साल मार्च में अभिनेत्री लीजा रे का भी अनुभव कुछ ऐसा रहा। लीजा ने आरोप लगाया था कि एयरलाइन ने उनके बीमार पिता के प्रति सहानुभूति नहीं दिखाई साथ ही उनकी चिकित्सा छूट स्वीकार नहीं की। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'मेरे पिता 92 साल के हैं। वे बीमार हैं। मुझे उनकी बीमारी के कारण यात्रा रद्द करनी पड़ी। डॉक्टर का लेटर सबमिट करने के बाद भी छूट देने से इनकार कर दिया गया? ये कैसे संभव है? यात्रियों की परवाह करने का दावा करने वाली एयरलाइन में हमदर्दी कहां है'? हालांकि, एयर इंडिया ने प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री के आरोपों को निराधार बताया था।
कृति खरबंदा
कृति खरबंदा का नाम भी लिस्ट में है। साल 2020 में कृति ने आरोप लगाया कि एयर इंडिया में सफर करने के दौरान उनका सामान खो गया। अभिनेत्री के अनुसार उनका सामना एयरलाइन की लापरवाही की वजह से खोया। ऐसे में कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई थी। इस पर एयर इंडिया ने तुरंत जवाब दिया था। बाद में यह भी बताया कि अभिनेत्री के खोए हुए सामान को वापस डिलीवरी के लिए भिजवा दिया है।
जीशान अय्यूब
बॉलीवुड अभिनेता जीशान अय्यूब भी इसी तरह का अनुभव साझा कर चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने एक ट्वीट किया था। इसे देखकर लगा कि एयरलाइन की सर्विस पर उन्हें काफी गुस्सा आया।