उपासना ने कियारा के लिए लिखा प्यारा नोट
राम चरण और उपासना द्वारा भेजे गए आम के अचार का कियारा ने प्रेग्नेंसी में लुत्फ उठाया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर इसके लिए शुक्रिया भी अदा किया है। अचार के साथ उपासना ने एक नोट लिखा है। इसमें लिखा है, 'प्यारी कियारा मेरी अथम्मा (सास) की ओर तरफ से, प्यार से बने हमारे आम के अचार के खास स्वाद को एंजॉय करो। इसे प्यार से बनाया गया है, सीधे हमारी रसोई से। उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगा। आपको खूब सारा प्यार'।
'गेम चेंजर' में राम चरण के साथ नजर आईं कियारा
कियारा आडवाणी ने उपासना का यह नोट इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे बेहद अजीज लोगों को बहुत शुक्रिया'। उन्होंने उपासना के साथ-साथ राम चरण को भी पोस्ट में टैग किया है। बता दें कि कियारा आडवाणी फिल्म 'गेम चेंजर' में राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। एस. शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज हुई।
60वें जन्मदिन पर सुरेखा कोडिनेला ने शुरू की 'अथम्मास किचन'
राम चरण की मां सुरेखा कोनिडेला ने कुकिंग स्टार्टअप 'अथम्मास किचन' शुरू किया है। सुरेखा ने 60 वर्ष की आयु में यह व्यवसाय शुरू किया। इसके जरिए वे होममेड व्यंजनों को बढ़ावा देती हैं। यह व्यवसाय कोनिडेला परिवार की कुकिंग परंपराओं से प्रेरित है। बात करें कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की तो इनकी शादी साल 2023 में हुई। कपल के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है।