फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala: ये हस्तियां मेट गाला में पहन चुकी हैं सबसे महंगे कपड़े, ड्रेस में लगे एक मोती की कीमत थी 8,000 डॉलर

Thu, 09 May 2024 02:52 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बेयॉन्से भी मेट गाला में सबसे महंगी ड्रेस पहनने वाली महिला कलाकारों में शामिल हैं। साल 2016 के मेट गाला में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 
विज्ञापन
1 of 5
हॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में, दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला का आयोजन किया गया। न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में 6 मई को इस कार्यक्रम का भव्य रुप से आयोजन हुआ, जिसमें दुनिया भर की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। हर बार की तरह इस बार भी महिला कलाकारों की ड्रेस ने जमकर सुर्खियां बटोरी।  हर साल इस इवेंट में शामिल होने वाली कलाकार महंगी से महंगी ड्रेस पहनकर अपना जलवा बिखेरती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ सेलेब्रिटी के बारे में बताएंगे जो मेट गाला में इतनी महंगी ड्रेस पहन चुकी हैं, जिसकी कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम @ Kim Kardashian
किम कार्दशियन

किम कार्दशियन की साल 2022 में पहनी गई ड्रेस की काफी चर्चा हुई थी। उस साल के मेट गाला में किम ने अपनी ड्रेस से सबका ध्यान खींचा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी ड्रेस की कीमत 4.8 मिलियन डॉलर थी।
विज्ञापन

3 of 5
बेयॉन्से - फोटो : इंस्टाग्राम @beyonce
बेयॉन्से

बेयॉन्से भी मेट गाला में सबसे महंगी ड्रेस पहनने वाली महिला कलाकारों में शामिल हैं। साल 2016 के मेट गाला में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी ड्रेस में असली मोती लगे हुए थे। ड्रेस की सही कीमत का खुलासा तो नहीं हो पाया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह जरूर बताया गया कि एक मोती की कीमत 8,000 डॉलर थी।

4 of 5
रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम @badgalriri
रिहाना

रिहाना ने साल 2015 में चाइनीज फैशन डिजाइनर की ड्रेस पहनी थीं। उनका पीले रंग का गाउन खूब चर्चित हुआ था। कई लोगों ने इसे पसंद किया तो कुछ ने इस पर मीम्स भी बनाए थे। रिहाना की उस ड्रेस की कीमत 50 हजार डॉलर बताई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस ड्रेस को बनाने में दो साल से ज्यादा लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एम्मा चेम्बरलेन - फोटो : इंस्टाग्राम @emmachamberlain
एम्मा चेम्बरलेन

साल 2022 के मेट गाला में एम्मा चेम्बरलेन का लुक पूरी दुनिया में छा गया था। भारत में भी इसकी चर्चा हुई थी। दरअसल, इसकी वजह यह थी कि एम्मा ने पटियाला के महाराजा रहे भूपिंदर सिंह का नेकलेस पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें