फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: हीरामंडी से अभिनय की दुनिया में वापसी कर रहे ये सितारे, क्या सीरीज बनेगी कलाकारों के लिए संजीवनी?

Tue, 30 Apr 2024 05:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय लीला भंसाली अपनी भव्य सीरीज हीरामंडी से ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। यह सीरीज फिल्म निर्माता और निर्देशक का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, रिचा चड्ढा, फरदीन खान, अध्ययन सुमन और शेखर सुमन जैसे कई कलाकारों से सजी सीरीज एक मई को नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस सीरीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। संजय लीला भंसाली अपनी भव्यता के प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, जो इस सीरीज में भी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं, इस सीरीज के जरिए संजय लीला भंसाली ने कई सितारों को दूसरा मौका भी दिया है। हीरामंडी के जरिए कई सितारे अपनी अदाकारी का दम दिखाने लौट रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं, उन कलाकारों के बारे में जिनके लिए हीरामंडी इंडस्ट्री में वापसी का प्रतीक है।
विज्ञापन

2 of 5
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम: फरदीन खान
फरदीन खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान का। हिंदी सिनेमा के दिग्गज दिवंगत अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन ने कई हिट फिल्मों में अदाकारी का जौहर दिखाया, लेकिन आखिरी बार वे साल 2010 में फिल्म 'दुल्हा मिल गया' में नजर आए थे। इसके बाद से वे अभिनय की दुनिया से दूर थे। 14 साल बाद फरदीन संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी से वापसी कर रहे हैं। इस सीरीज में फरदीन मोहम्मद का किरदार निभाएंगे। अब देखना यह होगा कि करियर की दूसरी पारी फरदीन के लिए कैसे साबित होगी।
विज्ञापन

3 of 5
फरीदा जलाल - फोटो : सोशल मीडिया
फरीदा जलाल 
इस लिस्ट में अगला नाम आता है दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल का। फरीदा ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक कई बेहतरीन और यादगार किरदार निभाए हैं। उन्होंने कभी नानी बनकर तो कभी दादी का किरदार निभा दर्शकों का दिल जीता। उन्हें आखिरी बार 2021 में हिना खान के साथ फिल्म 'लाइन' में देखा गया था। वहीं, अब वे एक बार फिर वेब सीरीज हीरामंडी से वापसी कर रही हैं। एक बार फिर फरीदा जलाल दमदार किरदार से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

4 of 5
शेखर सुमन - फोटो : इंस्टाग्राम: शेखर सुमन
शेखर सुमन
अभिनेता शेखर सुमन भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। शेखर भी इस सीरीज के जरिए अपनी अदाकारी का जौहर दिखाने के लिए लौट रहे हैं। उन्हें आखिरी बार रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 16वां सीजन होस्ट करते देखा गया था। हालांकि, इसके बाद से वे किसी भी परियोजना में नहीं दिखे। अब वे हीरामंडी में जुल्फिकार का किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अध्ययन सुमन - फोटो : इंस्टाग्राम: अध्ययन सुमन
अध्ययन सुमन
इस लिस्ट में शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन का नाम भी शामिल है। अध्ययन सुमन के लिए भी यह सीरीज काफी मायने रखती है। अध्ययन साल 2008 में फिल्म राज 2 में पहली बार दिखे थे, लेकिन इसके बाद वे किसी भी प्रोजेक्ट के जरिए लोगों पर अपनी अदाकारी का छाप छोड़ने में असफल रहे। ऐसे में हीरामंडी उनके लिए संजीवनी का काम कर सकती है। इस सीरीज में अभिनेता जोरावर की भूमिका में दिखेंगे। हालांकि, अब देखना यह होगा कि इन सभी कलाकारों के लिए संजय लीला भंसाली की महागाथा हीरामंडी संजीवनी साबित होगी या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें