शिल्पा सकलानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेकिन अब तो किरदार की बात दूर, लोगों को सीरियल के ही बारे में पता नहीं चलता, इसकी क्या वजह मानती हैं आप?
इसकी सबसे बड़ी वजह है कि शोज बहुत ज्यादा बन रहे हैं और दर्शक वही है। हमारे जानने में 10 से 11 सीरियल रहे होंगे। आज की तारीख में 150 से ज्यादा शो अलग-अलग चैनलों पर चल रहे हैं। हमारे जमाने में इतनी प्रतिस्पर्धा नहीं थी। सोनी, स्टार और जी, यही बड़े चैनल हुआ करते थे। देखने वाले आज भी 'कुमकुम भाग्य' देखते हैं। हर शो के लिए दर्शक हैं, लेकिन यह अलग बात है कि किस शो के लिए दर्शक कितनी देर तक टिक पाते हैं।