फिल्म के लिए संगीत बनाने से पहले कहानी पर उनका कितना फोकस रहता है, ये पूछे जाने पर वह कहते हैं, “मेरे संगीत सृजन का मुख्य आधार फिल्म की पटकथा होती है जिसे किसी भी फिल्म का संगीत तैयार करने से पहले पढ़ना मेरे लिए बहुत जरूरी है। फिर निर्देशक का एक नजरिया होता है अपनी फिल्म के संगीत को लेकर, उसे हम समझते हैं और तब संगीत बनाते हैं।”