फिल्मी सितारों के लाखों-करोड़ों चाहने वाले होते हैं। इनकी हर बात जानने के लिए फैंस हमेशा बेताब दिखाई देते हैं। फैंस अपने चेहेते सितारे की लव लाइफ जानने के लिए बेहद उत्सुक नजर आते हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने हीरो-हीरोइन नहीं, बल्कि इंडस्ट्री से बाहर अपना हमसफर चुना है। ऐसे ही कई सितारे हैं, जिन्होंने बचपन में ही या फिर फिल्मों में करियर बनाने से पहले अपनी जीवनसाथी चुन लिया था। लाखों-करोड़ों दिलों में बसने के बाद भी इन सितारों ने ग्लैमर की दुनिया छोड़ अपने पुराने प्यार से ही शादी की। तो आइए जानते हैं इन अभिनेताओं के बारे में...