फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु से लेकर अदिति राव हैदरी तक, तलाक के बाद इन कलाकारों को दोबारा हुआ प्यार

Sat, 20 Dec 2025 05:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Second Love: कई लोग शादी के बाद अपने पार्टनर से अलग होकर टूट जाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने आपको दूसरा मौका देते हैं और किसी नए पार्टनर के साथ जुड़ जाते हैं। आज हम उन कलाकारों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने अपने आपको दूसरा मौका दिया।
विज्ञापन
1 of 9
सामंथा रुथ प्रभु, अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकार ऐसे हैं जिनकी पहले शादी हुई, फिर उनका तलाक हुआ। तलाक के बाद वह टूटे नहीं। वह करियर में आगे बढ़े उन्होंने अपने आपको मौका दिया और उन्हें दोबारा प्यार हुआ। अब यह कलाकार या तो शादीशुदा हैं या फिर किसी के साथ रिश्ते में हैं। आज हम उन्हीं कलाकारों के बारे में बात करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्या से साल 2017 में शादी की थी। दोनों का साल 2021 में तलाक हो गया। पति से अलग होने के बाद सामंथा टूटी नहीं। उन्होंने अपनी जिंदगी को संभाला और तरक्की की। साल 2025 में उन्हें दोबारा प्यार हुआ। उन्होंने राज निदिमोरू से शादी की। उनका सफर उन लोगों के लिए सबक है, जो ब्रेकअप के बाद टूट जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम @aditiraohydari
अदिति राव हैदरी
साल 2009 में अदिति राव हैदरी ने सत्यदीप मिश्रा से शादी की। चार साल के बाद दोनों का तलाक हो गया और वे अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। अदिति को दोबारा सिद्धार्थ से प्यार हुआ। यह उनकी नई शुरुआत थी। साल 2024 में दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। अब दोनों खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे हैं।

4 of 9
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने 2014 में साहिल सागा से शादी की थी लेकिन साल 2019 में दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद दीया मिर्जा को दोबारा प्यार हुआ। उन्होंने कारोबारी वैभव रेखी से 2021 में शादी की। इसी साल उनको एक बच्चा भी हुआ, जिसका नाम अवयान आजाद रेखी है। दीया शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं और काम भी करती हैं।

'सिकंदर' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, 2025 की इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर करना पड़ा संघर्ष

विज्ञापन

5 of 9
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान के साथ शादी की थी। साल 2014 में दोनों अलग हो गए। दोनों अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। तलाक के बाद ऋतिक रोशन ने सबा आजाद को डेट करना शुरू किया। सुजैन भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। ऋतिक और सुजैन अब भी एक दूसरे का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
सैफ अली खान - फोटो : एक्स
सैफ अली खान
सैफ अली खान ने साल 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनके नाम इब्राहिम अली खान और सारा अली खान है। सैफ और अमृता 2004 में अलग हो गए। सैफ को दोबारा प्यार मिला। उन्होंने 2012 में करीना कपूर के साथ शादी की। उनके दो बच्चे हैं, तैमूर और जेह। सैफ-करीना बॉलीवुड के पावर कपल कहलाते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम@Farhan Akhtar
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर ने साल 2000 में पहले हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के कई वर्षों के बाद दोनों साल 2016 में एक दूसरे से अलग हो गए। फरहान को दोबारा अभिनेत्री शिबानी दांडेकर से प्यार हुआ। दोनों ने साल 2022 में शादी कर ली।

8 of 9
अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम @arbaazkhanofficial
अरबाज खान
शादी के 19 साल के बाद अरबाज खान 2017 में मलाइका अरोड़ा से अलग हो गए। दोनों का एक बेटा अरहान खान है। अरबाज खान ने साल 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी की। वहीं मलाइका अरोड़ा अब भी सिंगल हैं और अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें