Bollywood Box Office 2025: साल 2025 फिल्मों की कमाई के लिहाज से मिला-जुला रहा। इस साल रिलीज हुई कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकीं। आइए जानते हैं वह कौन सी फिल्में हैं?
इस साल सिनेमाघरों में बॉलीवुड और साउथ की कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं। कई फिल्मों ने कहानी और किरदार की वजह से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, तो वहीं कई ऐसी फिल्में भी थीं, जो भारी-भरकम बजट की थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकीं। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
हाउसफुल 5
- फोटो : सोशल मीडिया
हाउसफुल 5
'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की फिल्मों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। इस साल इसका अगला हिस्सा 'हाउसफुल 5' रिलीज हुआ। इसमें कॉमेडी का तड़का लगाया गया और चीजों को बेहतर तरीके से दिखाया गया। हालांकि तरुण मनसुखानी के निर्देशन बनी इस फिल्म को दर्शकों से उस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
फिल्म 'सिकंदर'
- फोटो : X
सिकंदर
सलमान खान की अदाकारी वाली फिल्म 'सिकंदर' से उम्मीद थी कि बेहतरीन एक्शन होने की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ेगी। हालांकि इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल सका। दर्शकों को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। नतीजा यह हुआ कि यह फिल्म ज्यादा दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी।
इमरजेंसी
फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले काफी चर्चा थी। इसमें कंगना रनौत की अदाकारी की तारीफ हुई। हालांकि फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। दर्शकों को फिल्म की कहानी और डायलॉग नहीं पसंद आए। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना ही इसकी निर्देशक और निर्माता हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मजेदार है नादानियां का बीटीएस वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
नादानियां
फिल्म 'नादानियां' से इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। दर्शकों को न तो फिल्म की कहानी लुभा सकी और न ही कलाकारों के अभिनय ने अच्छा प्रभाव छोड़ा। लोगों ने इल्जाम लगाए कि फिल्म में कुछ भी नया नहीं है। नतीजा यह हुआ कि यह फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस से चलता हुई।
मेरे हस्बैंड की बीवी
'मेरे हस्बैंड की बीवी' में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह हैं। फिल्म की कहानी कमजोर होने की वजह से यह दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही है। इसकी कहानी भी कुछ खास नहीं रही। नतीजा यह हुआ कि दर्शकों ने इसमें कम दिलचस्पी ली।