बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। कई सितारों ने इस प्रक्रिया के चलते अपनी जान भी गंवा दी, तो वहीं, कई के चेहरे और शरीर सर्जरी के बाद भद्दे हो गए। हालांकि, कई सितारों की सर्जरी सफल रही और वह पहले से ज्यादा खूबसूरत दिखने लगे। ऐसे में अफवाहों का बाजार भी खूब गर्म रहता है। आज हम ऐसे ही सितारों की बात करने जा रहे हैं, जिन्हें लेकर अफवाह उड़ी की उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है, लेकिन इन सितारों ने अफवाहों का खंडन कर दिया।
सालों से प्रियंका चोपड़ा को लगातार अफवाहों का सामना करना पड़ा है कि उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पर अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उन्होंने नाक के पॉलीप के इलाज के लिए सर्जरी करवाई थी, जिसके कारण अनजाने में उनकी नाक के लिए सुधारात्मक प्रक्रियाएं हुईं।
4 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वाणी कपूर
अभिनेत्री वाणी कपूरी को भी ठोड़ी की सर्जरी की अफवाहों का सामना करना पड़ा है। हालांकि, उन्होंने इन दावों का खंडन कर दिया। अपने चेहरे में आए बदलावों का कारण उन्होंने वजन कम होने को बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने यह तर्क भी दिया कि इस उद्योग में वह नई हैं, इसलिए वो सर्जरी का खर्च नहीं उठा सकतीं।