आज वो दिन आ गया, जिसका बेसब्री से इंतजार पूरी दुनिया कर रही थी। आज 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी है। राधिका आज अनंत से शादी करके अंबानी फैमिली का हिस्सा बन जाएंगी। हर कोई उनकी शादी में शामिल होने के लिए बेकरार है, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं है, क्योंकि खास लोगों को ही शादी का न्योता दिया गया है। आज 'काम डाउन' सिंगर रेमा भी अपनी आवाज से जोड़े की शादी में चार-चांद लगाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि सिंगर एक गाने का कितना चार्ज कर रहे हैं।