देश की सबसे बड़ी शादी में देश-विदेश से सितारों और राजनेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। आज 12 जुलाई को अनंत और राधिका जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी करेंगे। शादी के बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद होगा और 14 जुलाई को मंगल उत्सव या रिसेप्शन के साथ उत्सव का समापन होगा। इस शादी में हॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक और देश के बड़े नेताओं से लेकर विश्व के कई दिग्गज नेता शिरकत करने पहुंचेंगे। सितारों के विवाह स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई दिग्गजों को शादी में शामिल होने के लिए पहुंचते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
2 of 5
अखिलेश यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
अखिलेश यादव पहुंचे मुंबई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शिरकत करने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। मुंबई पहुंचने पर उनके समर्थकों को काफी उत्साहित देखा गया। अनंत-राधिका की शादी में शामिल होंगे ये साउथ के सितारे, पहुंचे मुंबई
विज्ञापन
3 of 5
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
लालू प्रसाद यादव भी पहुंचे मुंबई
राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी मुंंबई पहुंच चुके हैं। लालू प्रसाद यादव को मुंबई में देखा गया। लालू प्रसाद यादव अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होंगे।
4 of 5
जॉन सीना
- फोटो : इंस्टाग्राम
जॉन सीना भारत की धरती पर उतरे
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी में शामिल होने जॉन सीना भी भारत पहुंच चुके हैं। जॉन सीना को पैपराजी ने एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया।