फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Call Me Bae: गायकी के बाद अब अभिनय के मैदान में उतरने को तैयार लिसा मिश्रा, 'कॉल मी बे' को बताया 'बड़ा सपना'

Wed, 28 Aug 2024 05:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लिसा मिश्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी सीरीज 'कॉल मी बे' को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है और इस दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस कॉमेडी ड्रामा सीरीज में अनन्या के अमीर घराने की लड़की से फिर अचानक सड़कों पर आने तक के सफर को दिखाया गया है। इस सीरीज में अनन्या के साथ सिंगर लिसा मिश्रा भी नजर आएंगी। लिसा इस सीरीज के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू भी कर रही हैं। लिसा ने सिंगिंग से लेकर अभिनय करने के अपने इस शानदार अनुभव को अपने दर्शकों के साथ भी साझा किया है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
लिसा मिश्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में, एक इंटरव्यू में लिसा ने अपनी कास्टिंग को लेकर कहा, "मेरा ऑडिशन हर किसी के लिए काफी आश्चर्यजनक था क्योंकि हर कोई मुझे बतौर सिंगर ही जानता था। मेरे लिए एक्टिंग हमेशा से मेरा ड्रीम रहा है और अब जब मैं इसके करीब आ गई हूं तो मैं पूरी मेहनत के साथ इस पर काम कर रही हूं। बेशक सिंगिंग मेरा पहला प्यार था, लेकिन यह सही मौका है, जब मैं अपने सपने को भी पूरा कर सकती हूं।"
विज्ञापन

3 of 4
लिसा मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @lisamishramusic
लिसा ने सोशल मीडिया पर भी अभिनय को लेकर फैंस के साथ अपनी उत्सुकता जाहिर की और लिखा था, "मैं अपनी पहली सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। धर्मा और अमेजन के साथ मेरा यह प्रोजेक्ट किसी बड़े सपने के सच होने जैसा है। कॉल में बे में काम कर मुझे इस बात का एहसास हो गया है कि जब तक अपना सपना हासिल न कर लो तब तक डटे रहो। कोई भी चीज रातोंरात सच नहीं हो जाती है। मुझे उम्मीद है कि मैंने अपने गुरुओं को गर्व महसूस कराया होगा।"
विज्ञापन

4 of 4
कॉल मी बे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
बता दें कि 'कॉल मी बे' में अनन्या पांडे का साथ वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, वीर दास, गुरफतेह पीरजादा,  निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर 6 सितंबर 2024 से स्ट्रीम होगी। सीरीज का निर्देशन कॉलिन डी'कुन्हा ने किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें