फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: इंडस्ट्री के साथी कलाकारों के लिए अनन्या पांडे ने दी सलाह, कहा- यहां सबके लिए जगह है, इसलिए..

Mon, 16 Sep 2024 08:55 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
अनन्या पांडे हिंदी फिल्मों की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। वह इंडस्ट्री की उन चुनिंदा स्टार किड्स में से हैं, जिनकी काफी चर्चा होती हैं। उन्होंने अभी कुछ ही फिल्में की हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोविंग है। अभिनेत्री इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के लिए चर्चा बटोर रही हैं। इस सीरीज से उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू किया है। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी सुहाना खान और शनाया कपूर जैसे अन्य स्टार किड्स के साथ अच्छी दोस्ती है। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने दोस्तों को एक खास सलाह दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
अनन्या पांडे अभिनेता चंकी पांडे और डिजाइनर भावना पांडे की बेटी हैं। वह अपने जन्म से ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उनके काफी दोस्त भी हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और शनाया कपूर जैसे स्टार किड्स से उनकी अच्छी दोस्ती है, जो फिल्म जगत में उनकी तरह ही अभिनेत्री बनने का सपना पूरा करना चाहती हैं। अभिनेत्री ने हाल में ही इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में सबके लिए जगह है। उन्होंने कहा, "मैं कहूंगी कि हर किसी के लिए जगह है और किसी के चमकने से आपकी चमक कम नहीं होती है। इसलिए, इसे याद रखें और हमेशा एक-दूसरे का समर्थन करें और एक-दूसरे के लिए मौजूद रहें।" 
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
इस इंटरव्यू के दौरान उनके साथ सीरीज के निर्देशक कोलिन डी'कुन्हा भी मौजूद थे। उनसे जब अनन्या की एक छिपी हुई खूबी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुलासा किया कि वो अनन्या के बारे में यह नहीं जानते थे कि वह एक बहुत ही तैयार अभिनेत्री हैं। नवोदित निर्देशक ने कहा कि अभिनेत्री को अपने साथ-साथ सभी सह-कलाकारों के संवाद भी याद हैं। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि अनन्या जब भी कैमरे के आगे आती हैं, तो उन्हें सभी तकनीकी पहलुओं का भी बखूबी ध्यान होता है। वह स्क्रीन पर बेहद सहज दिखती हैं। 
Badshah: 'सेंस तेरे पैदा होने का...', अपनी शायरी की आलोचना देख भड़क उठे रैपर बादशाह

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
अपने निर्देशक से तारीफ सुनकर अनन्या काफी खुश नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग के दौरान यह सब सीखा। उन्होंन निर्देशक पुनीत मल्होत्रा की फिल्म को 'फिल्म स्कूल' कहते हुए बताया कि उन्होंने सेट पर अभिनय के बारे में सब कुछ सीखा। इसमें जोड़ते हुए अनन्या ने आगे कहा कि वह अभी काफी कुछ सीख रही हैं। उन्होंने कहा कि सीखने की प्रक्रिया अभी जारी है, उन्हें कॉल मी बे की शूटिंग के दौरान अपनी कला पर भरोसा मजबूत हुआ। 
Vidaamuyarchi: अजित की 'विदामुयार्ची' की रिलीज की तारीख का हुआ खुलासा! अर्जुन सरजा ने साझा किया फिल्म अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
बताता चलें कि अनन्या पांडे अभिनीत 'कॉल मी बे' 6 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज में उनके अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी नजर आ रहे हैं। इस शो में अनन्या ने एक अरबपति की बेटी का किरदार निभाते हुए नजर आई हैं, जिसे घर से निकाल दिया जाता है, जिसके बाद वह अपने अस्तित्व की तलाश करती है। 

एथनिक लुक में खूब जचीं करिश्मा, फोटो पर दिल हार बैठे प्रशंसक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें