मार्क ने जताई तब्बू से मुलाकात की खुशी
मार्क स्ट्रॉन्ग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटोज शेयर कीं। इनमें वे तब्बू के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'शानदार रीयूनियन'। 61 वर्षीय एक्टर मार्क ने तब्बू के साथ मुलाकात का जिक्र करते हुए खुद को उनका जबरा फैन बताया। एक्टर ने लिखा, 'ग्लैमरस खूबसूरत और प्रतिभाशाली तब्बू के साथ उनका सबसे बड़ा फैन। फ्रांसेस्का और जेविको से मिलकर एक शानदार शाम बिताई'।
तब्बू ने भी साझा किया पोस्ट
अभिनेत्री तब्बू ने भी मार्क के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, 'फ्रांसेस्का और जेविको की मुलाकात'। सीरीज 'ड्यून: प्रोफेसी' बीते साल नवंबर में रिलीज हुई थी। इसमें तब्बू ने सिस्टर फ्रांसेस्का और स्ट्रॉन्ग ने जेविको का किरदार अदा किया।