फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brad Pitt: बच्चों से रिश्ता खराब, अमेरिका छोड़ यूरोप जाने की तैयारी में ब्रैड पिट, जॉर्ज क्लूनी कर रहे मदद

Sun, 15 Sep 2024 08:29 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रैड पिट के अपने बच्चों के साथ रिश्ते खराब हो चुके हैं। उनके बच्चे धीरे-धीरे अपने नाम से पिट सरनेम भी हटा रहे हैं। पिछले दिनों उनके बेटे पैक्स एक हादसे का शिकार हो गए थे तो खबर आई थी कि एंजेलिना जोली ने उन्हें बेटे से मिलने नहीं दिया। अब ब्रैड पिट को लेकर खबर आ रही है कि वो अमेरिका छोड़ने की योजना बना रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial
ब्रैड पिट के अपने बच्चों के साथ रिश्ते खराब हो चुके हैं। उनके बच्चे अपने नाम से पिट सरनेम भी हटा रहे हैं। वहीं, पिछले दिनों उनके बेटे पैक्स एक हादसे का शिकार हो गए थे तो खबर आई थी कि एंजेलिना जोली ने उन्हें बेटे से मिलने नहीं दिया। अब ब्रैड पिट को लेकर ताजा खबर ये आ रही है कि वो अमेरिका छोड़ने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial
लाइफ एंड स्टाइल में छपी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि ब्रैड पिट हॉलीवुड छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं। वो कथित तौर पर अपने बच्चों की वजह से वहां रुके हुए थे और अब बच्चे ही उनसे रिश्ता नहीं रखना चाहते। सूत्र ने बताया है कि ब्रैड पिट शायद ही कभी अपने बच्चों से मिल पाते हैं और ये उनके लिए दुखदायी है।
विज्ञापन

3 of 5
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial/@angelinajoliesu
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली छह बच्चों के माता-पिता है। जहरा और शिलोह अपने नाम से 'पिट' हटा चुके हैं। विविएन भी ऐसा ही करने का फैसला कर चुके हैं। पिट हमेशा से एक बेटी चाहते थे और जब शिलोह पैदा हुई तो वे काफी खुश हुए थे, लेकिन जब शिलोह ने भी अपने नाम से पिता के सरनेम को हटाया तो ये अभिनेता के लिए काफी दर्दनाक था।

4 of 5
ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रैड पिट के अच्छे दोस्त जॉर्ज क्लूनी, उन्हें यूरोप में बसने के बारे में सोचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इतना ही नहीं पिट द्वारा यूरोप में एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी शुरू करने को लेकर भी बातचीत की जा रही है।

IFFI 2024: सूचना और प्रसारण मंत्रालय का बड़ा एलान, भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 से जुड़ी नई श्रेणी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial
ब्रैड पिट इन दिनों ज्वैलरी एग्जीक्यूटिव इनेस डी रामोन के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को वेनिस फिल्म फेस्टिवल साथ देखा गया था। पिछले दिनों खबर आई थी कि वो शादी करके बच्चे पैदा करना चाहते हैं। ऐसी अफवाह है कि ब्रैड पिट किसी भी वक्त इनेस को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। 

IFFI 2024: सूचना और प्रसारण मंत्रालय का बड़ा एलान, भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 से जुड़ी नई श्रेणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें