कंगना रनौत ने 2006 में 'गैंगस्टर' फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'वो लम्हे' में नजर आई थीं। हाल ही में, उन्होंने इसके म्यूजिक लॉन्च इवेंट से जुड़ा एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वो पहले जैसी दिखने के लिए कुछ भी देने को तैयार हैं।