कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ vyjayanthimovies
कल्कि 2898 एडी
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी फिल्म कल्कि 2898 एडी की कमाई वक्त के साथ धीमी होती जा रही है। हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन के आने से इस फिल्म की कमाई पर भी असर पड़ता दिख रहा है। फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट गई है। कल्कि 2898 एडी ने 36वें दिन 95 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 635.90 करोड़ रुपये हो गई है।