सिनेमाघरों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई फिल्में रिलीज हुई थी। इनमें से कई फिल्में दर्शकों को पसंद आई, तो कई बुरी तरह से पिट गईं। ये फिल्में दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने में फेल साबित हुईं। इसके चलते 'स्त्री 2' और 'खेल खेल में के अलावा सभी फिल्मों की सिनेमाघरों से विदाई हो चुकी है। 'स्त्री 2' की आंधी के आगे लगभग सभी फिल्मों ने अपने घुटने टेक लिए। पहले दिन से जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाली 'स्त्री 2' की धुआंधार कमाई जारी है। वहीं 'खेल खेल में' की हालत खस्ता हो गई है। तो चलिए ऐसे में जानते हैं कि शनिवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया...