इन दिनों सिनेमाघर कई फिल्मों से गुलजार हैं। अप्रैल के महीने में ईद के मौके पर दर्शकों को दो फिल्मों का तोहफा मिला। अक्षय कुमार और टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद पर रिलीज हुई और इसी के साथ आई अजय देवगन की 'मैदान'। उससे पहले मार्च के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' भी सिनेमाघरों में लगी है। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'गॉडजिला x कॉन्ग' भी है। चलिए जानते हैं गुरुवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।