फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की धमाकेदार शुरुआत, जानिए ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ और ‘रेड 2’ का कलेक्शन

Sun, 18 May 2025 08:48 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection:  भारतीय सिनेमाघरों में इस समय हॉलीवुड की दो फिल्में चल रही हैं। ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लड लाइन्स’ का सामना टॉम क्रूज की 'मिशन इंपॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ से है। जानते हैं इन फिल्मों ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ ने भारतीय सिनेमाघरों में शानदार कमाई के साथ अपनी शुरुआत की है। भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में इसने जगह बना ली है। वहीं, ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ के कलेक्शन में वीकएंड में बढ़त हुई। अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ भी धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। जानते हैं इन फिल्मों ने वीकएंड पर कितना कलेक्शन किया…
विज्ञापन

2 of 5
मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिशन इंपॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग
टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन ही 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को अमेरिका से छह दिन पहले भारत में रिलीज किया गया। निर्माताओं को संभवतः भारतीय दर्शकों से काफी उम्मीद रही होगी। फिल्म का प्रदर्शन भी उनकी उम्मीद के मुताबिक ही होता दिख रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फाइनल डेस्टिनेशन ब्लड लाइन्स
15 मई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लड लाइन्स’ की कमाई में भी वीकएंड पर बढ़त देखी गई। फिल्म ने पहले दिन 4.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन भी इसकी कमाई में बढ़त आई और शनिवार को इसने 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 16.10 करोड़ रुपये की कमाई की है।

4 of 5
फिल्म 'रेड 2' का एक सीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रेड 2
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ को रिलीज हुए 17 दिन हो गए है। फिल्म धीमी गति के साथ बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ के रिलीज होने के बाद भी फिल्म की कमाई पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है। शनिवार को फिल्म ने चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘रेड 2’ का कुल कलेक्शन 
लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘रेड 2’ ने अब तक 143.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म अजय देवगन अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आए हैं। वहीं, रितेश देशमुख ने फिल्म में खलनायक की भूमिका अदा की है। इसके अलावा फिल्म में वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें