फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avneet Kaur: 'मिशन इंपॉसिबल 8' की स्क्रीनिंग पर लंदन पहुंची अवनीत कौर, दिखाए हुस्न के जल्वे

Sun, 18 May 2025 01:22 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Avneet Kaur In Mission Impossible 8 Screening: अवनीत कौर हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' की स्क्रीनिंग पर लंदन पहुंची हैं। यहां से उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @avneetkaur_13
बॉलीवुड अभिनेत्री अवनीत कौर हाल ही में लंदन में टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' के प्रीमियर में शामिल हुईं। इसके बाद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर रेड कार्पेट से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं हैं। अवनीत के फैंस ने भारतीय टेलीविजन से लेकर हॉलीवुड पहुंचने तक उनके सफर की तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 5
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @avneetkaur_13
लंदन में अवनीत ने दिखाए जलवे
फिल्म के प्रीमियर के दौरान अवनीत कौर ने गोल्डन ड्रेस पहनी हुई थी, जो उन पर काफी जच रही थी। तस्वीरों को शेयर करते हुए अवनीत ने लिखा 'लंदन में मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग के प्रीमियर के रेड कार्पेट पर।'
विज्ञापन

3 of 5
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @avneetkaur_13
अवनीत कौर ने टॉम क्रूज को सिखाई हिंदी
हाल ही में हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज और अवनीत कौर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ। वीडियो में टॉम क्रूज ने भारत की तारीफ की। टॉम ने अवनीत से हिंदी भी सीखी। टॉम क्रूज ने भारत की तारीफ की और भारतीय फिल्म उद्योग में काम करने की इच्छा जाहिर की। उन्हें फिल्म से अपने संवाद को हिंदी में दोहराते हुए भी सुना गया।
यह खबर भी पढ़ें: Tom Cruise: टॉम क्रूज ने हिंदी में दिया भारतीय फैंस को खास मैसेज, अवनीत और जन्नत ने शेयर किए मजेदार वीडियो
 

4 of 5
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @avneetkaur_13
टॉम क्रूज ने कहा- भारत से है प्यार
अवनीत कौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें टॉम क्रूज को ये कहते हुए सुना जा सकता है 'हैलो इंडिया। मैं तुमसे प्यार करता हूं!' फिर अवनीत ने उन्हें हिंदी में एक मुहावरा सिखाया। इसे दोहराते हुए क्रूज ने कहा 'मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं।' दूसरे वीडियो में वह हिंदी में अपने मशहूर संवाद को दोहराते हुए भी नजर आए। उन्होंने कहा 'मुझ पर भरोसा करो, एक आखिरी बार।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @avneetkaur_13
भारत में मिला प्यार
आपको बता दें टॉम क्रूज की एक्शन से भरपूर फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' अमेरिका से लगभग एक हफ्ते पहले भारत में रिलीज हो गई है। फिल्म को भारत में खूब प्यार मिल रहा है। पहले ही दिन टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' ने भारत में लगभग 17.50 करोड़ की कमाई कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें