सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दर्शकों को दिखाई जा रही हैं। बीत शुक्रवार को भी तमाम फिल्में रिलीज हुई। अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो मंगलवार का दिन 'जॉली एलएलबी 3' के लिए अच्छा साबित हुआ, क्योंकि इसकी कमाई में बढ़त देखने को मिली है। वहीं 'निशानची', 'मिराय' से लेकर 'लोका चैप्टर 1' तक के कलेक्शन में गिरावट आई है।