सिनेमाघर इस बार दर्शकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। थिएटर्स में इस समय 'गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एंपायर' का धमाल देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरी और करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की 'क्रू' भी दर्शकों की खूब सराहना बटोर रही है। रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को भले ही अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, बुधवार को सारी ही फिल्म की कमाई काफी धीमी रही है। तो आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है।