जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट की ' जिगरा ' बॉक्स ऑफिस पर दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में है। आलिया भट्ट की रिलीज ‘जिगरा’ सिनेमाघरों में काफी संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म काफी विवादों में भी रही। कई मौकों पर फिल्म को विवादों से फायदा हो जाता है, लेकिन इस फिल्म को शुरू से ही दर्शकों का प्यार नहीं मिला है। वही, यह फिल्म आलिया के करियर की बड़ी फ्लॉप भी साबित हो गई है। तो आइए एक नजर डालते हैं फिल्म की कमाई पर।