फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे ही दिन घटी 'बाहुबली द एपिक' की कमाई, 'द ताज स्टोरी' समेत इन फिल्मों को मिला वीकएंड का फायदा

Sun, 02 Nov 2025 11:11 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baahubali The Epic Collection Day 2: 'बाहुबली द एपिक' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' को वीकएंड का फायदा मिला है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार का दिन फिल्मों के कलेक्शन के लिहाज से मिला-जुला रहा। कई फिल्मों को वीकएंड का फायदा मिला, तो कई फिल्मों ने कम कमाई की। आइए जानते हैं 'बाहुबली द एपिक', 'द ताज स्टोरी', 'मास जतारा', 'थामा', 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'कांतारा चैप्टर 1' ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है? 
विज्ञापन

2 of 7
'बाहुबली: द एपिक' - फोटो : वीडियो ग्रैब
बाहुबली द एपिक
एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटी है। शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 18.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 7
फिल्म 'द ताज स्टोरी' में परेश रावल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
द ताज स्टोरी
परेश रावल की अदाकारी वाली फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.93 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म की कहानी ताजमहल पर आधारित है। फिल्म में जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमिता दास और स्नेहा वाघ ने अभिनय किया है।

4 of 7
जानिए कब रिलीज होगी फिल्म मास जतारा, जल्द होगा तू मेरा लवर गाना रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
मास जतारा
रवि तेजा की नई फिल्म 'मास जतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये से खाता खोला है। शुक्रवार को स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म ने 2.9 करोड़ रुपये कमाए थे। अब इसका टोटल कलेक्शन 6.65 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 7
थामा - फोटो : Youtube Maddock Films
थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' की कमाई में शनिवार को बढ़ोतरी हुई है। 12वें दिन फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 115.90 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

6 of 7
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : एक्स
एक दीवाने की दीवानियत
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म की वीकएंड पर कमाई बढ़ी है। इसने शनिवार को 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब इसका कुल कलेक्शन 60.65 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कांतारा चैप्टर 1 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई में एक बार फिर इजाफा हुआ है। 31वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 607.05 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें